फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में सीजन में पहली बार खुले धंधरौल बांध के 12 गेट, VIDEO

करीब दस दिनों बाद शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक पूरे जिले में करीब 56 एमएम की औसत वर्षा दर्ज की गई। यह इस सीजन में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बरसात है। इससे पहले 12 अगस्त की रात करीब 34 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी। तब रॉबर्ट्सगंज व आसपास के इलाकों में ही अधिक बारिश हुई थी। मूसलाधार बारिश के बाद बांधों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। करीब 90 फीसदी तक जलाशय भरने के बाद इस वर्ष पहली धंधरौल बांध के 12 गेट खोले गए। नगवां बांध से भी शाम 5 बजे से छह हजार क्यूसेक पानी सीधे कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसका असर चंदौली जिले के सीमावर्ती इलाकों में दिखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें