सोनभद्र जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।