फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में खिलाड़यों का स्वच्छता अभियान,वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग तक सफाई की

खिलाड़ियों ने सोनभद्र के स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया। जो खिलाड़ी खेल के मैदान में प्रदर्शन करते दिखते थे वो जब सड़क पर अभियान चलाते दिखे तो हर कोई प्रेरित हुआ।इनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा नेता मनोज सोनकर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तियरा स्टेडियम से वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग तक सफाई की। झाड़ू लगाया और कचरा एकत्रित कर उसे डस्टबिन में डाला। स्वच्छ भारत-स्वस्थ और सुंदर भारत के नारे लगाए। मनोज सोनकर ने ग्रामीणों को बताया कि गंदगी तमाम बीमारियों का कारण है। हमें अपने आसपास का माहौल साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वच्छता अपनाने से हम खुद भी बीमारियों से बच सकते हैं और दूसरों को भी स्वस्थ रखने में मददगार बन सकते हैं। स्वच्छता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। अभियान में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें