फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएफ कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी;VIDEO

दुद्धी के स्थानीय कस्बे के डीसीएफ कॉलोनी में एक सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर में चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पीड़ित वरुण यादव पुत्र त्रिपुरारी यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने नाना के घर एक ब्राह्मणभोज में शामिल होने गए थे। जब वह कार्यक्रम से शाम करीब 4 बजे वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के पीछे का ताला टूटा हुआ है। चोर घर के अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी उठा ले गए। 20,000 रुपये नकद,दो सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, कान का झुमका, दो साड़ियां, पैर का बिछिया चोरी हुई है। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें