फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बीयू अंसारी बोले- संगठन की मजबूती के साथ मानवाधिकारों की करें रक्षा

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 09:12 PM IST

रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर स्थित एक लॉन में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मानवाधिकार संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. बीयू अंसारी रहे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मंच है जहां भेदभाव, ऊंच-नीच और जात-पात के लिए कोई स्थान नहीं है। संगठन की मजबूती के साथ मानवाधिकारों की रक्षा हर सदस्य का दायित्व है। उन्होंने समाज में अमन-चैन कायम रखने, प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने और अधिकारों के हनन को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने की। कार्यक्रम में एडवोकेट एच. अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद, बृजेश कुमार, पूर्वांचल अध्यक्ष एमडी रशीद, मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्या, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता चौधरी, एमडी राज़िक आदि मौजूद रहे।पदाधिकारियों को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें