फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेड डील के विरोध में भाकियू अंबावता गुट ने किया प्रदर्शन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (ट्रेड डील) को रद्द किए जाने के साथ ही पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट ने सोनभद्र कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 22 मार्च को बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने पर जोर दिया। इसके साथ वृद्धा पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई। शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा पूर्णत: निशुल्क करने और पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ किए जाने की मांग गई। कहा कि भारत-अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील हुई है, वह किसान विरोधी है। वक्ताओं ने बताया कि पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महिला उपाध्यक्ष सरोजा देवी, राज देव, रामदास, देवीशरण, जगदीश, बालगोविंद, अजय, बलवंत सिंह, रामकेश, फूलकुमार, गिरमन देवी, सीता कुंवर, सावित्री, कांती देवी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें