फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ मनाई गई हजरत अली की जयंती, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:35 PM IST

हजरत अली की जयंती शनिवार को अकीदत और धूमधाम के साथ मनाई गई। नौजवान वारसी कमेटी की ओर से रॉबर्ट्सगंज के हमीद नगर स्थित वारसी कटरा और कर्बला परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मगरिब की नमाज के बाद जैसे ही 13 रजब की तारीख शुरू हुई, वारसी कटरा में जोरदार आतिशबाजी की गई। इसके बाद सजे हुए महफिल में उलेमा-ए-किराम की तकरीरों और नात ने माहौल को रूहानी बना दिया। इमाम नई मस्जिद मौलाना खुर्शीद आलम साहब, मौलाना मोहम्मद अली बरकाती ने तकरीर में हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं इमाम नई बस्ती नेयाज वारसी सोनभद्री, कारी हाफिज जावेद, मौलाना अनवर की नात व मनकबत पर अकीदतमंद झूम उठे। महफिल के बाद मौला अली की बारगाह में दस्तरखान की नजर पेश की गई। इसमें तरह-तरह के पकवान, फल, मेवे, मिठाइयां और शरबत शामिल रहे। उपस्थित लोगों के बीच लंगर और शिरनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के सदर रिजवान वारसी, फिरोज वारसी, अनस, सलमान, शेरू अंसारी, गुड्डा, रेहान, राजा, जुनैद, एड सुल्तान, मकसूद, साजिद खान वारसी, कैफ, हम्द, हमजा आदि शामिल हुए। उधर कर्बला परिसर में भी मौला अली की जयंती पर दस्तरखान पेश किया गया। इसमें यामीन वारसी, मुनीर वारसी, डब्बल वारसी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें