बिहार चुनाव में खपाने के लिए सोनभद्र के रास्ते झारखंड होते हुए बिहार जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद हुई है। मुख्यालय पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो कंटेनरों में नमकीन और चिप्स के काॅर्टन के बीच छिपाकर रखी गईं 1.19 लाख शीशियां बरामद हुईं। इसकी कुल कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ बताई जा रही है। यह खेप गाजियाबाद से सोनभद्र होते हुए झारखंड और वहां से बिहार ले जाई जानी थी।