फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन चैन की दुआ; VIDEO

पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई। शनिवार को जिले में ईद मनाई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क रही। रमजान के मुबारक माह में इस बार नमाजियों को दो बार अलविदा पढ़ने का मुबारक मौका मिला। रॉबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा में पेश इमाम मजहरूल हक, नई बस्ती मस्जिद में पेश इमाम नेयाजुद्दीन, पूरब मोहाल में पेश इमाम खुर्शीदुल इस्लाम और जामा मस्जिद में पेश इमाम तौफीक अहमद ने अलविदा की नमाज अदा कराई। नगर के जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण नमाज तीन शिफ्ट में अदा कराई गई। भीड़ को नियंत्रित करने और सभी को नमाज का अवसर देने के लिए पहली नमाज के बाद दूसरी और फिर तीसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें