सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बुधवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनुप पटेल को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है।