फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई, लग्जरी कार में छिपाकर ला रहे थे 82 किलो गांजा

पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे गांजे की एक और खेप बरामद की है। करमा गांव के तिराहे पर चेकिंग के दौरान लग्जरी कार के अंदर से 82 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 16.40 लाख रुपये है। इससे पहले शुक्रवार को 1.60 करोड़ का गांजा पकड़ा गया था। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करमा थाने की पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करमा तिराहे पर घेरेबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 82 किलोग्राम अवैध गांजा पकड़ा गया। यह गांजा ओडिशा से वाराणसी ले जाया जा रहा था। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि कार चालक ओडिशा के संबलपुर निवासी हरेश रंजन होता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त है और यह कार उसी की है। इस बार वह सतीश नामक व्यक्ति के कहने पर ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहा था। गांजा को कार की डिकी में बंडलों के रूप में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस सतीश की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रकाश, सूर्या सिंह, विजय प्रसाद गोंड आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें