फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 10:01 PM IST

लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेशन वैन में शिविर का शुभारंभ जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह एवं एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह ने रक्तदान कर किया। इसके बाद कल्पना केशरी, जय कुमार केशरी, परमजीत कौर, आशु सिंह, अरविंद सिंह, वेंकटेश दुबे, स्नेह दुबे, सृष्टि दुबे, तेजेंद्र पाल सिंह, विजय नाथ उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अरविंद मौर्य और सुनील कुमार शुक्ला सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। आशु सिंह ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि किशोरी सिंह ने 41वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, दया सिंह, अभय सिंह, सुभाष, डॉ. प्रखर केसरी, डॉ. रविंद्र प्रसाद, अभय कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें