फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाने में धरने पर बैठे सेवता विधायक, पुलिस पर पीड़ितों को मारने पीटने का लगाया आरोप

अपनी ही सरकार में पुलिस की कार्यशैली से नाराज सेवता विधायक ज्ञान तिवारी रविवार को रामपुर मथुरा थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर मनमानी करने व जनता की जायज समस्याओं को न सुनने के भी आरोप लगाए। ग्राम सुरजनपुर निवासी रमाशंकर कश्यप के लड़के के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में बीती रात शनिवार को नौटंकी का आयोजन चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 2 बजे पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस ने नौटंकी कराने का लिखित परमीशन मांगा, न दिखा पाने पर पुलिस ने बिना देखे व समझे मेहमानों को मारा पीटा। भगोना में रखा सारा खाना भी जमीन पर गिरा दिया। पुलिस राम शंकर कश्यप पकड़ लाई और थाने में बंद कर दिया जिसकी शिकायत परिजनों ने विधायक ज्ञान तिवारी से की। पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में विधायक ज्ञान तिवारी थाने पहुंचकर विरोध जताया। असंतुष्ट होने पर वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बेद प्रकाश श्रीवास्तव मान मनौवल के प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें