फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन दिन से लापता बालक का शव मैदान के गड्ढे में उतराता मिला

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 07:33 PM IST

सिधौली। कस्बे के मोहल्ला संतनगर पश्चिमी में एक 11 वर्षीय बच्चे का शव मैदान में भरे बारिश के पानी में शनिवार को उतराता मिला। मोहल्ले में गांधी डिग्री कालेज के पिछले मार्ग के किनारे झोपड़ी डाल कर रह रहे घुमंतू जाति के अनिल का पुत्र रोहित (11 वर्ष) तीन दिनों से लापता था। पिता व परिजन उसे खोज रहे थे और पुलिस भी खोज रही थी। शनिवार शाम को किसी ने सड़क किनारे भरे बारिश के पानी में उसका शव उतराता देखा। उसका सिर दिखाई पड़ने पर पिता को सूचित किया। पिता अनिल ने बताया कि चार बच्चों में विपिन तीसरे नम्बर पर था। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। अपराध निरीक्षक सन्तोष उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया बच्चे की डूबने से मौत हुई है अन्य कोई तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगा तो उसकी भी जांच की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें