शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सोमवार को आर्य नगर स्थित शरद दीक्षित के आवास पर पहुंचे और सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिनोंदिन बूचड़खानों के लाइसेंस की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर हमें गौ रक्षा करनी है तो गौ मतदाता बनना पड़ेगा। हमें गो रक्षा का चिंतन करना होगा। उसी के लिए वोट करना होगा तभी गौ की रक्षा हो सकेगी। अगर सरकार के मन में या मुद्दे को मन मे डालना है तो उसे वोट में बदलना पड़ेगा।