फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीतापुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राम मंदिर और एपीटीसी प्रकरण पर सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को सीतापुर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महंगाई, भ्रष्टाचार, राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राम मंदिर के मुद्दे पर अजय राय ने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े विवादों और अनियमितताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की भावनाओं के नाम पर राजनीति की गई है। सीतापुर एपीटीसी में आईपीएस अधिकारी के फॉलोअर रहे शैलेंद्र पाल की कथित पुलिस प्रताड़ना से विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हुई मौत को अजय राय ने हत्या करार दिया। उन्होंने मांग की कि संबंधित आईपीएस अधिकारी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। वहीं "एक देश, एक चुनाव" के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक एजेंडा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंचायत और निकाय चुनावों में देरी की तथा अब "एक देश, एक चुनाव" का राग अलाप रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें