मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आट के पास तालाब में एक युवक की डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पड़ोस के ही ग्राम बेलहिया निवासी दीपू (28) की डूबने से मौत हो गई । दोपहर करीब 1 बजे आट के ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक आट के पास तालाब में डूब रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसको तत्काल तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।