सीतापुर में महमूदाबाद के लोधासा गांव निवासी मेराज ने अपनी पत्नी नसीमुन पर रात में नागिन बनकर डराने का आरोप लगाया था। मेराज ने इस मामले में डीएम से मदद मांगी थी। अब मेराज की पत्नी का भी वीडियो सामने आया है। नसीमुन का आरोप है कि मेराज दूसरी शादी के लिए यह सब नाटक कर रहा है। साथ ही नसीमुन ने मेराज पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। यह भी बताया है कि वह चार माह की गर्भवती हैं। उन्हें इलाज व खाने का खर्च भी मेराज नहीं देता है। इस मामले में सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है। पत्नी से मेराज का विवाद चल रहा है। मेराज के आरोप जांच में असत्य व निराधार पाए गए हैं।