फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, भतीजे पर आरोप, हिरासत में लिया गया

सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में शुक्रवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप गांव के ही रहने वाले महिला के भतीजे प्रदीप उर्फ शंभू पर है। घटना के समय महिला के परिजन खेतों की ओर गए हुए थे। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सुजौलिया गांव निवासी रामदेवी (60) पत्नी श्रीराम घर पर थीं। इसी दौरान उनके भतीजे प्रदीप उर्फ शंभू पुत्र घनश्याम ने कथित तौर पर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रामदेवी की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेतों की ओर गए हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह घर से भी बहुत कम बाहर निकलता था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें