अमर उजाला में बुधवार के संस्करण में मेरी आवाज सुनो कॉलम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलूमऊ में डॉक्टर न होने की खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर बुधवार सुबह जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर अचानक पीएचसी पहुंचे। वहां उन्हें एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमओ को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद डीएम हरगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मलिहाबाद पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक मौजूद नहीं थे। डीएम के पहुंचने के बाद आए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को देर से ड्यूटी पर आने को लेकर फटकार लगाई। विद्यालय मे साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय धान क्रय केन्द्र पर गए। वहां मौजूद किसानो ने जिलाधिकारी से समस्याएं बताई। किसानों ने कहा कि तौल बंद होने से उन्हें दिक्कतें उठनी पड़ रही हैं। जिलाधिकारी ने तीन दिन मे तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया।