फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: नहर पटरी पर गंभीर हालत में मिले युवक की अस्पताल में मौत

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शुक्रवार मध्य रात्रि एक युवक गंभीर हालत में नहर पटरी पर पड़ा मिला है। गांव वाले उसे सीएचसी ले गए, उस वक्त उसकी सांसे चल रहीं थीं। अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक की मौत की पुष्टि की है। मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके के उमरिया निवासी रमेश (35) बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव के मूल निवासी व हाल पता लखनऊ निवासी  ललित कांत पाण्डेय के साथ सीतापुर गए थे। वह ललित कांत पाण्डेय की गाड़ी चलाते थे। परिजनों को रात दो बजे पता चला कि वह नहर पटरी पर पड़े हैं। ग्रामीण उन्हें सीएचसी ले गए तब उनकी सांसे चल रही थीं। अस्पताल की चौखट पर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि उसे मारकर डाल दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें