फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: 8 दिसंबर से लापता था युवक, गन्ने के खेत में मिला शव

ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2024 08:49 PM IST

सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व घर से गायब युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद लापरवाही की। इसी वजह से युवक की हत्या हो गई। परिजन बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े हैं। एएसपी मौके पर हैं। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर गांव के मजरा विकास (24) पुत्र कामता का शव देर शाम गन्ने के खेत में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस व अन्य उच्चाधिकारी। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बीते 8 दिसंबर को बेटे की गुमशुदगी थाना इमलिया सुल्तानपुर मे दर्ज करायी गयी। मगर पुलिस द्वारा उसे ढूँढने की कोशिश नहीं की गयी। गन्ने से शव को परिजनों नहीं निकालने दिया। परिजनों ने मांग की कि मौके पर डीएम व एसपी को बुलाया जाये। परिजन व रिश्तेदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। खबर लिखे जाने तक शव को पुलिस कब्जे में लेने में असमर्थ दिखी। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 8 दिसंबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करायी थी। सोमवार देर शाम गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों को समझाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें