फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में प्राथमिक स्कूल में छत से पंखा गिरने से दो छात्राएं घायल, एक की हालत नाजुक

यूपी के सीतापुर में सोमवार की दोपहर प्राथमिक स्कूल में छत में लगा पंखा गिर गया। इससे कक्षा चार की दो छात्राएं जख्मी हो गईं। घायल छात्राओं अनुशिका और शिवानी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें अनुशिका को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं शिवानी का इलाज चल रहा है। उसके सिर पर चोट आने से हालत गंभीर बनी हुई है। घटना खैराबाद विकासखंड क्षेत्र के रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय की है। बताया गया कि विद्यालय का भवन 31 साल पहले 1994 में बनाया गया था। जर्जर छत की वजह से पंखा गिर गया। बच्चों के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें