फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में प्रचार करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया केस, सीज की गाड़ी

यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अतुल वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। शनिवार की देर रात उनके चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चारों कार्यकर्ता दो गाड़ियों से क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना पर प्रत्याशी और उनके कई समर्थक कोतवाली पहुंच गए। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने चारों कार्यकर्ताओं हिमांशु नाग, पीयूष वर्मा, विशाल गुप्ता और सुजीत गुप्ता पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोप है कि सुबह पुलिस ने इमलिया वार्ड में अतुल वर्मा के समर्थक रजत मौर्य की पिटाई की है। पुलिस की पिटाई से रजत के चेहरे के खून निकलने लगा। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अतुल वर्मा के समर्थकों ने रविवार को कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वायरल वीडियो में कोतवाल अनिल सिंह एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो बना रहे दूसरे कार्यकर्ता का मोबाइल छीन लिया। कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर भी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करते दिख रहे हैं। वीडियो इमलिया वार्ड का बताया जा रहा है। समर्थकों का आरोप है कि सुबह भाजपा प्रत्याशी के वाहन चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसका विरोध करने पर पुलिस ने बर्बरता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें