सीतापुर में सिधौली के महमूदाबाद फीडर के संतनगर में लाइन जोड़ रहे लाइनमैन सतनापुर गांव निवासी वीरू (38) की करंट लगने के बाद जलकर मौत हो गई। करीब आधे घंटे तक उसका शव तार में लटका जलता रहा। मौके पर दमकल पहुंची है, शव को उतारा जा रहा है। किन परिस्थितियों में लाइन चालू रही, ,इसकी जांच की जा रही है।