फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में लोगों ने पितृ विसर्जन अमावस्या पर तर्पण कर पितरों को दी विदाई

सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर रविवार को नैमिषारण्य में जनसैलाब उमड़ा। यहां आधी रात 12 बजे के बाद से स्नान, दान का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर चक्रतीर्थ और राजघाट गोमती पर स्नान किया। इसके बाद नाभि गया के नाम से विश्वविख्यात तीर्थ में पितरों के निमित्त पिंडदान एवं तर्पण किया। श्रद्धा और प्रेम से अपने पितरों को विदा किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के घाटों पर भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने-अपने पितरों के निमित्त दान पूजन किया। दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ तो लोगों ने सबसे पहले चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वर नाथ समेत अन्य देवस्थानों का दर्शन किया। इसके बाद ललिता देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, कालीपीठ,बालाजी मंदिर, देवपुरी, श्रीशक्ति धाम, सत्यनारायण मंदिर समेत अनेक स्थानों पर भी भारी भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें