फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

यूपी के सीतापुर में माघ मास के प्रमुख स्नान पर्व पर रविवार को मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य में आस्था की डुबकी लगाई। इस पवित्र मौके पर पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान एवं तर्पण किया। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने मौन रखकर आदिगंगा गोमती एवं आस्था के केन्द्र चक्रतीर्थ में स्नान करके मौन व्रत पूर्ण किया। इसके बाद तीर्थपुरोहितों को दान देकर पुण्य एवं यश अर्जित किया। इस दौरान तीर्थ में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तीर्थ के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। आधी रात 12 बजे के बाद से ही तीर्थ व गोमती में स्नान एवं आचमन मार्जन का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। पुरोहितों को अन्न एवं दक्षिणा भेंटकर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातः काल ठंड के चलते स्नानार्थियों की संख्या में थोड़ी कमी दिखी, लेकिन सूर्य के उदय होते लोगों का तांता बढ़ता ही गया। यह देर शाम तक चलता रहा। चक्रतीर्थ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर में प्रसाद-चूनर चढ़ाकर माथा टेका। पवित्र पंचप्रयाग तीर्थ का मार्जन किया। इसके उपरांत प्रमुख दर्शनीय स्थलों कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बाला जी मंदिर, देवदेवेश्वर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें