फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

सीतापुर में शहर कोतवाली के शास्त्रीनगर की त्रिवेदी कालोनी निवासी रागिनी मिश्र (36) का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। सिर से खून टपक रहा था। घर के आंगन में चूड़ियां बिखरी हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। त्रिवेदी कालोनी निवासी मृतका के पति अतुल मिश्र शिक्षक हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार सुबह 8 बजे के बाद घर में मारपीट हुई थी। इसके बाद ही महिला का शव मिला है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पति अतुल को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, मृतका की सास मौके से भाग गई है। घर में प्रवेश द्वार पर एक सीसीटीवी लगा है। पुलिस इसकी जांच करेगी। वहीं, मोहल्ले के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें