फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में बच्चे को बचाने सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की मौत, बच्चा बचाया गया

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 04:10 PM IST

यूपी के सीतापुर में सकरन के गांव सुकेठा में सेप्टिक टैंक में गिरे बालक को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है। रविवार सुबह 11 बजे ग्राम सुकेठा निवासी विवेक गुप्ता उम्र 10 वर्ष गांव के ही अनिल के घर के सामने बने टैंक में गिर गया। विवेक को बचाने गए अनिल 40 वर्ष टैंक में उतर गए और बच्चे को बाहर कर दिया। इसके बाद वह खुद डूबने लगे। इस पर गांव के ही राज कुमार, 45 वर्ष बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे। इतने में रंगीलाल, 45 वर्ष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल न हुए और तीनों लोग टैंक में डूब गए। बाद में दीपू, उम्र 25 वर्ष व अन्य ग्रामीणों ने तीनों डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। जिसमें दीपू भी घायल हुए। जिनका उपचार किया जा रहा है। अनिल, राज कुमार, रंगीलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाया गया। जहां पर चिकित्सक सुनील यादव के द्वारा तीनों को मृतक घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें