फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार की दोपहर खेल मैदान के किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय एक बालक डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि यह गड्ढा 25 फीट गहरा था, जो अवैध खनन के बाद बना था। घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के इमलिया सुल्तानपुर गांव की है। गांव निवासी कैलाश मौर्या का पुत्र इंदरजीत मौर्या (10) अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। काफी देर नहाने के बाद सभी साथी बाहर निकल आए। मगर, इंद्रजीत जब पानी के बाहर नहीं निकला तो साथियों ने घर आकर जानकारी दी। इस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। तैराकी जानने वाले लोग बच्चे की तलाश के लिए गड्ढे में भरे पानी में उतर गए। काफी देर तलाश के बाद इंदरजीत मिला। उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्साधिकारी डॉ सुधीर पांडेय ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें