फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में अमृत धारा फव्वारे और सेवा भारती सभागार का लोकार्पण करेंगे सीएम, मंच तैयार

सीतापुर में शास्त्री नगर के तपोधाम आश्रम में कुछ देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। वह यहां अमृत धारा फव्वारे और सेवा भारती सभागार का लोकार्पण करेंगे। मंच सज कर तैयार हो चुका है। सीएम करीब 1.20 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह शहर के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम में अनुष्ठान और मूर्ति स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन देर रात तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। जीआईसी से तपोधाम आश्रम तक शहर को चमका दिया गया है। सोमवार दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शहर के जीआईसी मैदान पर उतरेगा। मुख्यमंत्री 2:15 बजे तपोधाम आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3:25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें