फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में आयुध भंडार में तैनात पीएसी सिपाही की गोली लगने से मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 05:01 PM IST

यूपी के सीतापुर में शनिवार को पीएसी के केंद्रीय आयुध भंडार में तैनात सिपाही हिमांशु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। वह आयुध भंडार के वॉच टावर पर तैनात थे, जो करीब 20 फीट ऊंचा है। सूचना मिलते ही अधिकारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी पर एसपी अंकुर अग्रवाल और 11वीं बटालियन पीएसी कमांडेंट रवि कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुबह हिमांशु को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर स्थानीय पुलिस, केंद्रीय आयुध भंडार पहुंची। जांच में पता चला कि अमरोहा के ईश्वरदेव गांव निवासी हिमांशु (26) 24 बटालियन, मुरादाबाद में तैनात हैं। 2021 बैच में इनका चयन हुआ था। आयुध भंडार में दो माह पहले उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। इंसास रायफल से गोली लगने के कारण उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। घटना का कारण जानने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय हिमांशु के कान में ईयर बड लगी मिली है। यह आखिरी बार किससे फोन पर बात कर रहे थे, इसकी भी जांच होगी। सूत्रों के अनुसार तीन राउंड फायर हुआ है। हालांकि एसपी ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार के जबरन घुसने के प्रयास का मामला सामने नहीं आया है। एसआईटी जांच में सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें