लहरपुर में सोमवार को खुशीराम और मोहिनी के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को दोनों के शव हरगांव के अनिया कला गांव के एक ही पेड़ की टहनी से एक ही रस्सी के फंदे के सहारे लटके मिले थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।