सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के उल्लहा गांव निवासी नसीम (60) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर पुलिया के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव की आंख व गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार मृतक की पुत्री ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पड़ोसी गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।