फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जब बिना ड्राइवर चल पड़ा ट्रैक्टर, लोगों को याद आ गई टार्जन दि वंडर कार फिल्म

सीतापुर में खैराबाद के डीजे कालेज से बीसीएम हास्पिटल मार्ग के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गनीमत रही कि बाइक पर कोई नहीं बैठा था। खास बात यह है कि ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ही चल पड़ा था। सड़क किनाते खड़े युवाओं ने बताया कि ऐसा दृश्य तो टार्जन दि वंडर कार फिल्म में देखा था। आज साक्षात देख लिया। यहां बता दें कि यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब चालक ट्रैक्टर ट्राली को रोड किनारे खड़ीकर कहीं चला गया था। पीछे से आयी तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्राली गियर लगे होने के कारण सड़क पर दौड़ पड़ी। अनियंत्रित वाहन एक बाइक को रौंदते हुए रुक गया। सड़क किनारे होटल से लेकर दुकानदारों मे हर तरफ भगदड़ मच गई। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कोई चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने वाहनों को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें