फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद में शनिवार सुबह एक हॉस्टल मालिक का शव झाड़ियो में पड़ा मिला है।

झाड़ियों में मिला हॉस्टल मालिक का शव, देर रात से थे लापता संवाद न्यूज़ एजेंसी सीतापुर। महमूदाबाद में शनिवार सुबह एक हॉस्टल मालिक का शव झाड़ियो में पड़ा मिला है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार रमकुंडा चौराहा निवासी मनोज शुक्ला (52) शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर से हॉस्टल जाने के लिए निकले थे। देर रात वापस नहीं आए। परिजनों ने तलाश शुरू की। भोर में उनकी बुलेट हॉस्टल से 300 मीटर दूर गिरी पड़ी मिली। वहीं पर मनोज शुक्ला का शव भी पड़ा हुआ था। सर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें