बिस्कोहर, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है।बुड्ढीखास गांव में मंगलवार रात को दबंगों ने गोवर्धन चौहान नाम के युवक को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने त्रिलोकपुर थाने में बुधवार सुबह नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।