मोहाना थाना क्षेत्र के पतीला गांव में बुधवार रात एक घर मेंं छापा मारा। मौके से 30 बोरी यूरिया बरामद किया गया। पूछताछ में किसान होना बताया, लेकिन दास्तावेज के नाम पर कुछ नहीं दिखा सका। जांच में पाया गया खेत बहुत कम है और खाद तस्कराी के लिए रखा है। इसके बाद उसे जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।