त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा पुलिस चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित जेवेलरी की दूकान को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते दूकान में घुसे चोरों ने करीब बीस लाख से अधिक कीमत के जेवरात को लेकर रफूचक्कर हो गये। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम,सीओ डुमरियागंज व थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर जांच में जुटी है।