भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गोपिया में चल रहे दस दिवसीय श्रीरामलीला कार्यक्रम का समापन रावण बध व श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ बृहस्पतिवार को हो गया।इस दौरान कलाकारों ने,श्रीराम जन्म,धनुष यज्ञ,सेवरी आश्रम,बालि बध, सुग्रीव मित्रता,खर व दूषण बध,लंका दहन, मेघनाद,कुंभकर्ण,अहिरावण बध,व रावण बध की लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों ने बड़े मार्मिक तरीके से मंचन किया।रावण बध के बाद लंका पर विजय प्राप्त कर वापस अयोध्या आने के बाद गुरु वशिष्ठ ने पूरे विधि-विधान के साथ श्रीराम का राज्याभिषेक किया।इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।