नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता ने रविवार को नगर के वार्ड नंबर 7 अशोक नगर के बूथ संख्या 18 मोहल्ला देवीपुर में नागरिकों के संग पीएम मोदी के मन की बात के 123वें संस्करण कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष ने किया। इस दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर रामनरेश पासवान, महेश पाठक, बच्चा राम पांडेय , जितेंद्र मौर्य, सचिन गुप्ता, लालू नाइक ,कन्हैया वरुण, शंभू गुप्ता आदि मौजूद रहे।