नगर पंचायत बिस्कोहर के कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में शुक्रवार को स्वहस्त निर्मित राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नग, मोती व कपड़ो के कतरन आदि से सुंदर-सुंदर राखी तैयार कर शिक्षकों व अतिथियों का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को संकुल प्रभारी गोपेश दुबे व समाजसेवी प्रभात जायसवाल ने सम्मानित भी किया।