भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के डोमसरा में शनिवार को टीकाकरण उत्सव अभियान के तहत टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम साधना सिंह ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के सात गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण के साथ 19 बच्चों का टीकाकरण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए संस्थागत प्रसव की अपील की।इस दौरान राजीव त्रिपाठी, मैराज अहमद, सूर्यदेव सिंह, विंदू पाण्डेय आदि मौजूद रहीं।