ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को आशा, एएनएम व संगिनी का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया।बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को को जानकारी देते हुए अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण शिशुओं में निमोनिया जैसी घातक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे सभी बच्चों को निमोनिया रोधी वैक्सीन पीसीवी छः सप्ताह,14 सप्ताह व नौ माह पर लगाना सुनिश्चित करें।इस दौरान कोई लाभार्थी नहीं छूटना चाहिए।