भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के धनोहरी गांव में रविवार को अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए अधीक्षक ने बताया कि साफ सफाई अपना कर सौ से अधिक बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं टीकाकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि एक टीका आपके बच्चे को 15 बीमारियों से बचाया जा सकता है।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने गांव में पोस्टर चिपका कर लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की।