घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग के लिए 25 दिन वेटिंग से न्याय पंचायत बिस्कोहर के परिषदीय विद्यालयों में पकने वाले मिड-डे मील पर भी संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को नगर के संग्रामपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सिलिंडर में गैस खत्म होने पर रसोइया ईट से चूल्हा बनाकर लकड़ी व आम का सूखा पत्ता जला कर भोजन पका रही थी। रसोईयां लालमती व सुशीला ने बताया कि सिलिंडर करीब 8 दिन पहले खत्म हो गया है। प्रधानाध्यापक से कहा गया है लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाध्यापक अमित मलिक ने बताया कि स्कूल में एक महीने में दो से तीन सिलिंडर की खपत है। पिछले कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिला है।