नगर पंचायत बिस्कोहर के चरखागंज मोहल्ले में शनिवार को मासिक टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। दोपहर साढ़े 1 बजे तक नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक के 8 बच्चों का टीकाकरण किया गया और 4 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व बीपी , सुगर, यूरिन, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। शिविर में एएनएम शारदा देवी, आंगनवाड़ी ज्ञानकुमारी, कविता , सुषमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।