कोहरा के मौसम में धुल और धुआं के कारण सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है। यहीं कारण है कि सांस के मरीज धुल वाले स्थानों पर मास्क लगा रहे हैं ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों अनुसार ठंड के सीजन में सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। ऐसे मौसम में नीच से उठने वाला धुआं और उड़ने वाली धूल वायुमंडल के नीचले सतह पर ही तैर रही है। इस कारण मरीजों की तकलीफ बढ़ रही है और उन्हें डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ रही है।