फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में ही शाम का अंधेरा: 12:15 बजे जलीं हेडलाइट, सिद्धार्थनगर में बदला मौसम का मिजाज

मई की तपती दोपहर में जहां आमतौर पर तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी होती है, वहीं सोमवार को दोपहर 12:15 बजे शहर का नजारा बिल्कुल उलट दिखा। आसमान में घने बादलों की मोटी परत और धूल भरी हवाओं ने ऐसा माहौल बना दिया कि सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। दिन के उजाले में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। मुख्य सड़कों पर गुजर रही गाड़ियों की रोशनी दूर से ही चमकती दिखी। बाइक सवारों से लेकर ऑटो और चारपहिया वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी। सड़क किनारे खड़े लोगों के लिए यह नजारा असामान्य था। कई लोग मोबाइल से इस बदले मौसम को कैद करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें