नगर पंचायत बिस्कोहर के कार्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसमें चेयरमैन अजय गुप्ता ने पर्यावरण दिवस संबंधी कर्मचारियों को जानकारी दी। सभी को शपथ भी दिलवाई गई। इसके बाद कार्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि पौधे लगाना हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है जिससे हमारी जिंदगी आगे बढ़ती है।